Madhu Arora

Add To collaction

खुशी का पल

खुशी का पल
 जीत का हर एक पल,
 ख़ुशी का एहसास दिलाता है।
 गर्व से हमारा सर ऊंँचा कर जाता है,
वीर सपूतों की शहादत को नमन।
जीत की खुशी और उनके जाने का ग़म,
कारगिल विजय की जीत का वह सुंदर पल।
जब तिरंगा लगाया था वीर जवानों ने,
आज भी हृदय में उमंग भर देता है।
वंदे मातरम जय हिंद का नारा
हम तो लगाएंगे।,
जो देश पर नजर उठाएगा,
सर कलम उसका कर जाएंगे।
वीर जवान है हमारी,
रणबांकुरे अद्भुत निराले।
हार ना कभी मानेंगे,
दुश्मन का सीना फाड़ेंगे।
रखकर उनके सीने पर पैर,
हम तो खुशी मनाएंगे।
खुशी को गले लगाएंगे।।
        रचनाकार ✍️
        मधु अरोरा
     

   12
5 Comments

sunanda

23-May-2023 02:21 PM

nice

Reply

Punam verma

21-May-2023 11:09 PM

Very nice

Reply

बहुत ही बेहतरीन

Reply